एक अरसे बाद       Ek Arse Baad       एक अरसे बाद       Ek Arse Baad       एक अरसे बाद       Ek Arse Baad       एक अरसे बाद       Ek Arse Baad      
एक अरसे बाद, मेरा उससे मिलना हुआ...
जैसे सूर्यमुखी का सूर्य की तरफ देख कर खिलना हुआ।
एक अरसे बाद, मैने उसकी वो मुस्कुराहट देखी...
जिसके जहन में आते ही, आंखो ने मेरी नमी देखी।
एक अरसे बाद मैने उसका वो बेहतरीन तन देखा...
एक अरसे बाद मैने मेरा वो खोया हुआ मन देखा।
एक अरसे बाद मुझे मेरी आयत और उसे उसका कुरान मिला
मेरा मुझमें ही खोया जाने उसका कौन मिला?
एक अरसे बाद, मेरा उससे मिलना हुआ...
जैसे सूर्यमुखी का सूर्य की तरफ देख कर खिलना हुआ।
- भव्य कुमार जैन